मैडी माइंड स्टूडियो ने कलाकारों को दिया फ्री गाने का मौका
अनूपगढ़,
मैडी माइंड स्टूडियो, अनूपगढ़ ने दिया फ्री आरती गाने का मौका दिया है। #mayufirst को स्टूडियो प्रमुख युवराज चौहान ने बताया कि लोक डाउन से गायकों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया जिससे गायकों का जीवन बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है।
जहाँ एक और उनके रोजगार की तरफ किसी ने ध्यान नही दिया। उनकी किसी ने भी सुध नही ली। ऐसी स्थिति में गायको का भजनों या गीतों पर पैसा खर्च करना मुश्किल हो रहा था।
युवराज चौहान ने बताया कि गायको को सपोर्ट करते हुए किसी भी देवी देवता की आरती फ्री गवाने की बात की। ऐसा आफर किसी स्टूडियो द्वारा पहले शायद ही दिया गया हो।
लोगो का इस तरफ काफी रुझान देखने को मिल रहा है।
#MayuFirst
0 Comments