अनूपगढ़,
आरजी म्यूजिक और मायु राजस्थानी यूट्यूब के प्रमुख युवराज चौहान ने बताया कि इस बार लॉक डाउन की वजह से अनूपगढ़ क्षेत्र में भजनो की शूटिंग पूरी की गई | वीडियो डायरेक्टर जयशिवाय (जयपाल चांवरिया ) ने बताया कि राजस्थान के प्रसिद्ध गायक गिल गुरसेवक, हैप्पी सिंह, पूजा बरोड़, कृष्ण आलसिका, सुनील शिवाय, अशोक देपन, सुरेंदर 7 के एच एम , सोनू कटारिया के  भजनों की शूटिंग लॉक डाउन नियमो को ध्यान में रखते हुए पूरी की गई |
गायक और एक्टर नरेंदर मस्ताना द्वारा बहुत ही बढ़िया अभिनय किया गया और गीता चांवरिया ने बहुत ही शानदार एक्टिंग करते हुए शूट पूरा किया | गगन नायक ने "झिंडियो " गाने में विशेष अभिनय किया है |


गिल गुरसेवक का भजन "लाल बंगड़ी", हैप्पी सिंह और अशोक देपन का भजन "जयकारो लगाओ ", पूजा बरोड़ का भजन "घोड़ो जोर रो घुमायो रे ", कृष्ण आलसिका का भजन "झिंडियो ", सुनील शिवाय का भजन "चुंदड़ी", अशोक देपन का भजन "तागड़ी " सुरेंद्र 7 के एच एम का भजन "सोने रो मुकुट" की शूटिंग की गई | DOP गुरविंद्र बराड़ (पंजाब स्टूडियो, अनूपगढ़) ने बहुत अच्छा कैमरा वर्क किया | शूटिंग गौरी पैलेस और राजविलास रिसोर्ट में की गई |  जल्द ही इन भजनो को मायु राजस्थानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा |